All posts by modiji_admin

देश बदल रहा है लेकिन कुछ लोगों का दिमाग नहीं: मोदी

केंद्र में बीजेपी नीत एनडीए सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्‍य में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आयोजित रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘मैं उत्तर प्रदेश वाला हूं। उत्तर प्रदेश का सांसद हूं अौर उत्तर प्रदेश का सांसद के नाते आप सबका आर्शीवाद प्राप्‍त करने का मेरा स्‍वाभाविक मन करता है। आज मैं आपके सामने उस समय आया हूं, करीब इसी समय दो साल पहले दिल्‍ली के राष्‍ट्रपति भवन के प्रांगण में हम सब शपथ ले रहे थे। जिस समय हम दो साल पहले वहां शपथ ले रहे थे, उसी समय मैं आज मेरे देशवासियों को मेरे काम का हिसाब देने आया हूं। मैंने लाल किले से कहा था, मैं प्रधान सेवक के रूप में सवा सौ करोड़ देशवासियों की सेवा करने का निरंतर प्रयास करता रहा हूं।’

पीएम के भाषण की मुख्‍य बातें…

Modi-2

  • सरकार जनसामान्‍य के सपनों को पूरा करने के लिए होती है।
  • जनता ने दो साल में भली-भांति हमारे कामकाज को परखा है।
  • कोई भी गरीब मां-बाप नहीं चाहता कि उसकी संतान को विरासत में गरीबी मिले।
  • अगले साल आजादी के 70 साल हो जाएंगे।
  • हमारी कोशिश रही है कि राज्‍यों को ताकतकवर बनाएं। राज्‍य सरकारें भी जनता की भलाई के लिए काई करें।
  • मैं भी लंबे अर्से तक राज्‍य का सीएम रहा है और राज्‍यों की तकलीफों को जानता हूं।
  • अब दिल्‍ली की सरकार के खजाने में 35 प्रतिशत और राज्‍यों के खजाने में 65 प्रतिशत रहेगा। यह बड़ा निर्णय राज्‍यों को ताकत देने के लिए किया गया।
  • सिर्फ गांव-पंचायतों को दो लाख करोड़ रुपये देने की योजना बनाई है।
  • एक के बाद एक उन योजनाओं को हाथ लगाया है, जिसके कारण देश के गरीबों के जीवन में बदलाव आया है।
  • देश बदल रहा है, लेकिन कुछ लोगों का दिमाग नहीं बदल रहा।
  • एक जमाना था जब मैं इस जिम्‍मेवारी को संभाला, उस वक्‍त 14 हजार करोड़ रुपया गन्‍ना किसानों का बकाया था। न चीनी मिलों को किसानों की चिंता था, न राज्‍य सरकारों को।
  • गन्‍ना किसानों को हमेशा ताकत मिले, ऐसी कोई योजना नहीं थी।
  • हमने कोशिश की कि गन्‍ना किसानों को उनके भुगतान के पैसे समय से मिले।
  • अब कोई 700-800 करोड़ रुपया किसानों के भुगतान के लिए बाकी है। मैं राज्‍य सरकारों से आगाह करता हूं और चीनी मिलों को चेतावनी देता हूं कि इतने साल आपने जो किसानों के साथ किया, वह अब नहीं करने दिया जाएगा।
  • 2022 तक हम गांव- गरीब किसान के लिए उन नीतियों को आगे बढ़ाना चाहते हैं ताकि हमारे किसान की आय दोगुना हो जाए। हमने यह संकल्‍प लिया है।
  • हमने पहला काम धरती मां की चिंता करने का उठाया है। हमारी जमीन बर्बाद हो चुकी है। वैज्ञानिक तरीके से जमीन का रखरखाव जरूरी है।
  • अगर किसानों को पानी मिल जाए तो वह मिट्टी में से सोना पैदा कर सकता है।
  • हम इस बारिश में जितना पानी बचा सकते हैं, बचाएं। खेत का पानी… खेत में रहे, गांव का पानी…गांव में रहे।
  • पहली बार देश में किसानों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लेकर आए है।


इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि ‘सरकार बने दो साल पूरे हो चुके हैं। हमारे दो वर्षों के कार्यकाल में देश की जनता अच्‍छे से जानती हैं कि हम जनता के प्रति अपनी जवाबदेही को समझते हैं। आज दो साल पूरे होने के बाद पीएम सरकार के कामकाज का लेखा-जोखा आपको देने आए हैं। इससे पहले जो भी सरकार रहीं, वह जनता को कामकाज का लेखा-जोखा देने में कतराती रही हैं। पीएम ने भारत का मस्‍तक सारी दुनिया में ऊंचा करने में सफलता हासिल की है।’

उन्‍होंने आगे कहा, ‘आज सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्‍यवस्‍था भारत की है। भारत में न तो जन संसाधन और न ही प्राकृतिक संसाधनों की कमी है। कांग्रेस सिमटती जा रही है… मैदानी क्षेत्रों से साफ हो चुकी है… अब पहाड़ी क्षेत्रों से उसका सफाया होना बाकी है। जनता हमारी मालिक है… जनता ही हमारे लिए सर्वोच्‍च है।’ गृह मंत्री ने आगे कहा, ‘हम गन्‍ना किसानों का बकाया नहीं रहने देंगे। यूपी में कानून-व्‍यवस्‍था के हालात बदतर हो चुके हैं।’

उल्‍लेखनीय है कि मोदी सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्‍य में देशभर में 26 मई से 15 जून तक कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। ये कार्यक्रम देशभर के 198 शहरों में आयोजित किए जाएंगे। इसे लेकर 33 टीमें बनाई गईं हैं। इन टीमों में केंद्रीय मंत्री, राज्य मंत्री समेत प्रदेश के नेता भी शामिल हैं। इस दौरान सरकार पूरे देश में अपने काम का बखान करेगी। इसी क्रम में पीएम मोदी ने इस जश्न की शुरुआत उत्तर प्रदेश की सहारनपुर रैली से की है। इस राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। पीएमं का इस प्रदेश की तरफ पूरा फोकस है।

PM Modi greets people of Africa on ‘Africa Day

Prime Minster Narendra Modi today extended greetings to people of Africa on ‘Africa Day.’ The PM wrote on twitter, “Africa is at the centre of our attention. Our engagement with Africa is intense and regular. The warmth of people of Africa and their friendship is a source of immense pride and strength for us.”

The PM also shared his speech at the India-Africa Forum Summit held in October 2015…

रामायण और कुरान के साथ खत्‍म हुई पीएम मोदी की ईरान यात्रा

तेहरान। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय ईरान यात्रा खत्म हो चुकी है। रविवार को पीएम मोदी ईरान की राजधानी तेहरान पहुंचे तो उन्होंने गुरुद्वारे में मत्था टेक कर अपनी यात्रा की शुरुआत की थी। पीएम मोदी ने अपनी इस यात्रा का अंत खुदा हाफिज तेहरान’ और गिफ्ट के तौर पर कुरान भेंट करके किया।
download (9)

सर्वोच्च नेता खामनी को गिफ्ट की कुरान

सर्वोच्च नेता खामनी को गिफ्ट की कुरान पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामनी को पवित्र कुरान की दुर्लभ प्रामाणिक पांडुलिपि की प्रतिकृति भेंट की। यह सातवीं शताब्दी की है।
download (10)

राष्ट्रपति को गिफ्ट की रामायण

पीएम मोदी की वेबसाइट की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक यह कुरान कुफिक लिपि में लिखी हुई है और इसकी पांडुलिपि संस्कृति मंत्रालय के रामपुर राजा लाइब्रेरी में है। राष्ट्रपति को गिफ्ट की रामायण वहीं पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी को मिर्जा गालिब की फारसी में लिखी शायरी का संग्रह कुल्लीयत-ए-फारसी-ए-गालिब’ गिफ्ट किया है। पहली बार 1863 में प्रकाशित गालिब की इस कृति में 11 हजार शेर हैं। इसके अलावा उन्‍होंने सुमेर चंद की फारसी में लिखी हुई रामायण की अधिकृत प्रतिकृति भेंट की।

This is an occasion to recall and renew our centuries old association: PM at Cultural event in Iran

Excellency Hadid Adel, the Head of Farhingstan

Dr Janati, the Minister of Cultural Affairs of Iran,

Distinguished scholars,

Ladies and gentlemen

The wise words of Dr. Adel and Dr. Janati before me have set the tone for this Conference. Your conference is most ideally timed. It is an occasion to recall and renew our centuries old association. It is also a perfect response to the those who preach radical thoughts in our societies. It also fulfils a responsibility to familiarize our younger generations with the beauty and riches of our cultural heritage.

No one is more qualified to shoulder this task than this gathering of learned men and scholars. I must particularly congratulate Dr. Adel, who has been ahead of the curve in realizing this need. His ongoing project to bring out Encyclopaedia on the Indian sub-continent in Persian would be of great service to researchers and scholars. It is indeed an honour and privilege to be amidst such a galaxy of scholars and thinkers of Iran.
download (7)

Friends,

In the world of today, political pundits talk of strategic convergence. But, India and Iran are two civilizations that celebrate the meeting of our great cultures. The rare Persian manuscript Kalileh-wa-Dimneh, released just now, captures the close historical links between India and Iran. It is remarkable how the simple stories of the Indian classics of Jataka and Panchatantra became the Persian Kalileh-wa-Dimneh.

It is a classic example of exchange and travel of cultural ideas between two societies. ­A beautiful demonstration of how our two cultures and countries think alike. A true depiction of the wisdom of our ancient civilizations. For those with the sweet tooth it is शक्कर from India. I cannot help but recall the lines from Hafez, though slightly reversed for the occasion:

शक्कर-शिकन शवंद हमे बुलबुलाने-अजम

ज़े ईन क़दे-हिन्दी कि बे-तेहरान मी रसद्

(Meaning: All the nightingales of Iran get this fresh sweet arriving in Tehran from India)

Friends,

Centuries of free exchange of ideas and traditions, poets and craftsmen, art and architecture, culture and commerce have enriched both our civilizations. Our heritage has also been a source of strength and economic growth for our nations. The richness of Persian heritage is an integral part of the fabric of the Indian society. A part of Iranian culture lives in Indian hearts. And, a slice of Indian heritage is woven into the Iranian society. Our ancient heroes and epics bear striking parallels.

The dargahs of Azmer Sharif and Hazrat Nizamuddin in India are equally revered in Iran. Mahabharata and Shahnama, Bhima and Rustam, Arjuna and Arsh exhibit similarity in our world views and values. Crafts like Zardozi, Guldozi and Chanderi may be a part of the Iranian society. They are equally common in India too. In the richness of Iranian culture, who can forget the poetry and beauty of its vehicle—the Persian language. In India, we regard it as one of our own. The great medieval poets of India have called the Persian and Sanskrit the two sisters. India’s religious epic Ramayana which has seen over a dozen translations in Persian is known to have about 250 words of Persian.

It served as a court language in medieval India. But, its popularity is also because it is written on the hearts of the Indians. It is taught in around 40 universities in India. All India Radio has been running the Persian language service for last 75 years. India has a proud collection of almost 5 million manuscripts of Persian in public and private collections.

There are more than 20 million documents in Persian in National and State Archives. Many of these have common heritage as they were written by Iranian calligraphers and painted by Indian artists. In Salar Jung museum in Hyderabad, such a combination can be found in many manuscripts. A major effort to digitize all manuscripts, including Persian is currently underway in India. Every year, the President of India has conferred awards on the Persian Scholars.
download (8)

Ladies and Gentlemen,

As two ancient civilizations, we are known for our ability to be inclusive and welcoming to foreign cultures. Our contacts have not just refined our own cultures. They have also contributed to the growth of moderate and tolerant societies globally. Sufism a rich product of our ancient links, carried its message of true love, tolerance and acceptance to the entire mankind. The spirit of Sufism is also reflected in the Indian concept of ‘Vasudhaiva Kutumbakam’, the World as one family.

Friends,

India and Iran have always been partners and friends. Our historical ties may have seen their share of ups and downs. But, throughout our partnership has remained a source of boundless strength for both of us. Time has come for us to regain the past glory of traditional ties and links. Time has come for us to march together. In this endeavour, you, the eminent scholars have a defining role to play.

It is indeed my great pleasure to inaugurate the Conference “India and Iran, Two Great Civilizations: Retrospect and Prospects.”

In extending my best wishes for the success of your conference, I would also keenly look to receive the ideas that emerge out of your discussions. I am happy to see that ICCR and Farhangistan have worked closely to organize this Conference. Your deliberations indeed provide a body of strength to our literary, academic and people to people ties.

Let me thank you all once again for inviting me.

I wish all you and the conference only the very best.

Shukran, Thank you.

Modi

तेहरान पहुंचे पीएम मोदी ने गुरूद्वारे में मत्था टेका कहा

पीएम मोदी दो दिनों के लिए ईरान दौरे पर हैं जिसके चलते ही वो रविवार शाम तेहरान पहुंचे। पीएम मोदी तेहरान पहुंचने के बाद सीधे भाई गंगा सिंह सभा गुरुद्वारे पहुंचकर ग्रंथसाहिब के सामने मत्था टेका।

इस बात की जानकारी पीएमओ ने ट्वीट करके दी,पीएम मोदी ने ने यहां कि प्रार्थना सभा में भी भाग लिया और इसके बाद कहा कि हम भारतीयों में विशेषता है कि हम सभी के साथ घुल-मिल जाते हैं, हमारी नई पीढ़ी को गुरूओं के त्याग और बलिदान के बारे में पता होना चाहिए। आपको बता दें कि इस गुरुद्वारा की स्थापना 1941 में भाई गंगा सिंह सभा तेहरान द्वारा किया गया था।

आज पीएम मोदी ईरानी नेता अयातुल्ला सैयद अली हुसेनी खामेनी और राष्ट्रपति हसन रूहानी के साथ बातचीत करेंगे और इसके साथ ही आज ईरान के चाबहार बंदरगाह को विकसित करने के लिए भारत, ईरान और अफगानिस्तान के बीच त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर होगा।

Pm modi

 

PM Modi meets the President of Iran Hassan Rouhani

Prime Minister Shri Narendra Modi met with the Iranian President Hassan Rouhani today. Wide ranging talks regarding strengthening India-Iran ties were discussed at the meeting.
download (6)
download (5)

Tim Cook launches updated version of ‘Narendra Modi Mobile App’

On Saturday 21st May 2016 Apple CEO Mr. Tim Cook launched an updated version of the ‘Narendra Modi Mobile App’ in the presence of the Prime Minister, Shri Narendra Modi.

In sync with Narendra Modi’s vision of participative governance and harnessing the exemplary strengths and skills of 125 crore Indians, a new as well as first of its kind volunteering network is the highlight of the updated version.

The App contains a new feature ‘My Network’ that empowers citizens to contribute towards making a positive difference in society. This section will consist of thoughtful forums where App users can share your ideas, views and deliberate with a wide range of people. Several daily tasks would also be put in this section at a very regular basis.

download (1)

The Prime Minister thanked Mr. Cook for this kind gesture. He added that he has found the ‘Narendra Modi Mobile App’ a very lively and enriching forum for ideas and thoughts from the people. He added that through the App he has been able to connect with so many people, across India and the world and keep abreast with their views. He urged people, particularly youngsters to download the App so that they can stay connected.

Besides the above new features, the ‘Narendra Modi Mobile App’ is the one stop place for latest news relating to Shri Narendra Modi. Attractive infographics outlining the work of the NDA government can be found on the App. Users can also hear the Prime Minister’s speeches, all the episodes of ‘Mann Ki Baat’ and can write to the Prime Minister.
download (2)

This App is a part of the larger importance Shri Narendra Modi has given to technology, both in his personal and governmental sphere. He is an active presence on social media platforms and has inspired forums like MyGov to be formed to make governance more people centric.

Assembly election results will inspire BJP to work even harder: PM Modi

Prime Minister Narendra Modi congratulated the BJP karyakartas for the historic win in Assam Assembly elections. Addressing the party workers, the PM said that BJP would work dedicatedly towards fulfilling dreams and aspirations of people.

Shri Modi also stated that the results for the elections were encouraging for the BJP and the NDA. The Prime Minister reaffirmed BJP’s commitment to serving the poor and said that these results would inspire BJP to work even harder. Shri Modi thanked the voters in all the five states where elections were held. He also congratulated BJP President Shri Amit Shah and BJP state units for their efforts.

Rear Admiral (Retd.) Josaia Voreqe Bainimarama, Prime Minister of Fiji meets Prime Minister

Rear Admiral (Retd.) Josaia Voreqe Bainimarama, Prime Minister of Fiji, met Prime Minister Shri Narendra Modi today.

The Prime Minister expressed his condolences for the loss of life in Fiji due to the Category 5 Cyclone Winston, which struck Fiji on 20 February 2016. The Prime Minister said that India stood ready to provide all possible assistance to Fiji in the rehabilitation and reconstruction efforts.

Prime Minister Bainimarama thanked the Prime Minister for the US$ 1 million assistance and 45 tonnes of relief material provided by India in the immediate aftermath of the cyclone.

Josaia Voreqe Bainimarama_ PM Modi

The Prime Minister reaffirmed his commitment made at the 2nd FIPIC Summit in Jaipur in August 2015, to strengthen cooperation in Disaster Management with all Pacific Island countries, including through the establishment of a Space Technology Applications Centre for the region.

The two leaders also discussed avenues for strengthening bilateral cooperation in solar and renewable energy, agriculture, education and health.

PM बोले- असम के सपनों को पूरा करने के लिए जो भी कर सकते हैं, करेंगे

असम विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बहुमत मिला है. पार्टी पहली बार राज्य में सरकार बनाने जा रही है. सर्वानंद सोनोवाल असम के अगले मुख्यमंत्री होंगे. गुरुवार को मतदान के नतीजों से जहां पार्टी महकमे में खुशी है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर इस ओर अपनी खुशी जाहिर की है. पीएम ने कहा कि वह और बीजेपी असम के लोगों के सपनों को पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी.

BJP Win Aasam Election 2016 - Pm Narendra Modi Congratus Everyone

ट्विटर पर असम बीजेपी के कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा, ‘असम बीजेपी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को इस असाधाराण जीत के लिए दिल से बधाई. यह एक ऐतिहासिक जीत है.

 

पीएम ने बताया कि उन्होंने फोन पर असम में बीजेपी के मुख्यमंत्री पद से उम्मीदवार सर्वानंद सोनोवाल से भी बात की और बधाई दी.

ट्विटर पर एक के बाद एक चार ट्वीट में प्रधानमंत्री ने आगे लिखा कि बीजेपी असम के लोगों के सपने और आकांक्षाओं को पूरा करने और राज्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेगी.

पांच राज्यों के चुनाव नतीजों पर खुशी और बीजेपी को मिले समर्थन पर प्रधानमंत्री ने आगे लिखा, ‘देशभर में लोग बीजेपी पर भरोसा जता रहे हैं.’

पीएम मोदी ने असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी की जनता का धन्यवाद किया है.