Suggestion

सत्ता में आए तो यूपी की छवि बदल देंगे, नहीं बदल पाए तो मुझे और बीजेपी को लात मर कर हटा दीजिएगा: मोदी

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश का विकास हुए बिना, हिंदुस्तान प्रगति के पथ पर तेजी से नहीं बढ़ सकता। उत्तर प्रदेश की सत्ता पर पांच साल के लिए हमें चुन कर देखिए। मैं आपको वचन देता हूं, यदि पांच सालों में उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल कर न रख दी तो मुझे और भाजपा, दोनों को लात मारकर सत्ता से हटा दीजिएगा। दोबारा फिर कभी हमें वोट नहीं दीजिएगा।

कुछ इस अंदाज में प्रधानमंत्री मोदी ने बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के समापन के बाद खचाखच भरे परेड मैदान में लोगों से संवाद स्थापित किया। परेड मैदान पर प्रधानमंत्री को सुनने बड़ी तादाद में आए लोगों को संबोधित करते हुए मोदी ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सिर्फ भाई-भतीजा वाद और भ्रष्टाचार की सरकार है। रही बात बहुजन समाज पार्टी की, तो सपा और बसपा दोनों के बीच अघोषित समझौता है। न ही बसपा की सरकार में समाजवादी पार्टी के किसी नेता पर कोई कार्रवाई की जाती है और रही बात सपा की तो चार साल के उसके शासनकाल में बसपा के कितने नेताओं पर कार्रवाई की गई? यह उत्तर प्रदेश की जनता से छिपा नहीं है।

हमें उत्तर प्रदेश में विकास का यज्ञ करना है
तीर्थराज प्रयाग के महत्व का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री बोले, प्रयागराज का आध्यात्मिक अर्थ है महानतम यज्ञ। देवताआें ने उस वक्त लोक हित के लिए इस स्थान पर ऐसा अभूतपूर्व यज्ञ किया था कि इस स्थान का नाम ही प्रयाग पड़ गया। उन्होंने कहा कि एक यज्ञ मैं भी करने आया हूं। यहां से एक नए यज्ञ की शुरुआत करने आया हूं। यह यज्ञ है विकास का यज्ञ। हमें उत्तर प्रदेश में विकास का यज्ञ करना है। उन्होंने भारी जनसैलाब से कहा कि यज्ञ करना है तो हमें आहुति तो देनी ही होगी। यह आहुति होगी भ्रष्टाचार की, भाई-भतीजा वाद की, जातिवाद के विष की, सांप्रदायिकता के जहर की, गुंडागर्दी, अनैतिकता, बेईमानी की आहुति जब तक उत्तर प्रदेश की जनता नहीं देगी, यहां विकास का यज्ञ कर पाना संभव हो ही नहीं सकता। जाहिर है प्रधानमंत्री का इशारा मौजूदा अखिलेश सरकार पर था, जिसको कई बार उन्होंने अपने निशाने पर लिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास ठप है। चतुर्दिक गुंडाराज कायम है। जातिवाद का जहर इस बेशकीमती प्रदेश को तबाह कर रहा है। हम कदापि नहीं चाहते जो कठिनाइयां हमारे बुजुर्गों को इस प्रदेश में झेलनी पड़ीं, उसका सामना प्रदेश के युवा भी करें।

उत्तर प्रदेश की जनता का आभार प्रकट किया
विशाल जनसभा में साठ फीसद से अधिक युवाआें की सहभागिता मोदी के युवाओं के बीच लोकप्रियता जाहिर कर रही थी। प्रधानमंत्री ने पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाने पर उत्तर प्रदेश की जनता का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यदि उत्तर प्रदेश की जनता ने हमें अपना समर्थन नहीं दिया होता तो आज विश्व पटल पर भारत की जो साख बनी है, वह कतई नहीं बन सकती थी। असम में मिले बहुमत का जिक्र करते हुए मोदी ने लोगों से अनुरोध किया कि वे अपने मोबाइल फोन की लाइट जलाकर असम की जनता का आभार प्रकट करें। देखते ही देखते लाखों की संख्या में मोबाइल फोन की बत्तियां सभा स्थल पर जगमगाने लगीं। उन्होंने कहा कि जो ज्योति यहां जली है वही ज्योति विधानसभा के चुनाव में भी इस प्रदेश को अलग पथ पर ले जाएगी।

शाम करीब छह बजे परेड के विशालकाय मैदान के किनारे बने मंच पर पहुंचते ही मोदी ने मंच की तरफ देखकर कहा, क्या शानदार मंच सजा है। इस मंच पर प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश का, गृह व रक्षा मंत्री समेत तमाम मंत्री भी इसी प्रदेश के। इस मंच को देखकर अंदाज लगाया जा सकता है कि दिल्ली की सरकार में उत्तर प्रदेश का कैसा गजब दबदबा है।

हाल ही में पांच राज्यों में हुए चुनाव का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उन राज्यों की जनता ने भाजपा को नई ताकत दी है। इस ताकत को और विस्तार उत्तर प्रदेश की जनता देगी। ऐसा मेरा विश्वास है। अपने दो साल के कार्यकाल में हुए कामों की लंबी फेहरिस्त का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि इन दो सालों में देश में जमा कूड़ा साफ करने के दौरान कुछ लोगों को ऐसा लगा कि उनकी सरकार ने कोई काम नहीं किया है। लेकिन अब पूरा देश इस बात को शिद्दत के साथ समझ रहा है कि उनकी चुनी हुई सरकार दरअसल कितना काम कर रही है।

Social Share

Suggestions

  • In fond of Modi Ji planning and vision…
    By: Bharat
    Read More...
  • Youth is facing lot of complex issues and…
    By: Sunil Jogdeo
    Read More...
  • Sir, please improve government education facilities, roads and…
    By: Neha Jain
    Read More...
  • Team

    Rohit Gangwal
    Sunil Jogdeo
    Christopher Dsouza
    Ganesan Subramanian
    Duranta Singha
    Atul Patel

    Tab One

  • Tibet Experience Indepth Trip
    PM Narendra Modi Announces 2 Lakh To The…

    Read More..

  • Tibet Experience Indepth Trip
    Vice Presidential Poll: PM Modi to Address MP’s…

    Read More..

  • Tibet Experience Indepth Trip
    PM unveils plaque for Foundation Stone of Delhi-Meerut…

    Read More..