Suggestion

देश बदल रहा है लेकिन कुछ लोगों का दिमाग नहीं: मोदी

केंद्र में बीजेपी नीत एनडीए सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्‍य में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आयोजित रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘मैं उत्तर प्रदेश वाला हूं। उत्तर प्रदेश का सांसद हूं अौर उत्तर प्रदेश का सांसद के नाते आप सबका आर्शीवाद प्राप्‍त करने का मेरा स्‍वाभाविक मन करता है। आज मैं आपके सामने उस समय आया हूं, करीब इसी समय दो साल पहले दिल्‍ली के राष्‍ट्रपति भवन के प्रांगण में हम सब शपथ ले रहे थे। जिस समय हम दो साल पहले वहां शपथ ले रहे थे, उसी समय मैं आज मेरे देशवासियों को मेरे काम का हिसाब देने आया हूं। मैंने लाल किले से कहा था, मैं प्रधान सेवक के रूप में सवा सौ करोड़ देशवासियों की सेवा करने का निरंतर प्रयास करता रहा हूं।’

पीएम के भाषण की मुख्‍य बातें…

Modi-2

  • सरकार जनसामान्‍य के सपनों को पूरा करने के लिए होती है।
  • जनता ने दो साल में भली-भांति हमारे कामकाज को परखा है।
  • कोई भी गरीब मां-बाप नहीं चाहता कि उसकी संतान को विरासत में गरीबी मिले।
  • अगले साल आजादी के 70 साल हो जाएंगे।
  • हमारी कोशिश रही है कि राज्‍यों को ताकतकवर बनाएं। राज्‍य सरकारें भी जनता की भलाई के लिए काई करें।
  • मैं भी लंबे अर्से तक राज्‍य का सीएम रहा है और राज्‍यों की तकलीफों को जानता हूं।
  • अब दिल्‍ली की सरकार के खजाने में 35 प्रतिशत और राज्‍यों के खजाने में 65 प्रतिशत रहेगा। यह बड़ा निर्णय राज्‍यों को ताकत देने के लिए किया गया।
  • सिर्फ गांव-पंचायतों को दो लाख करोड़ रुपये देने की योजना बनाई है।
  • एक के बाद एक उन योजनाओं को हाथ लगाया है, जिसके कारण देश के गरीबों के जीवन में बदलाव आया है।
  • देश बदल रहा है, लेकिन कुछ लोगों का दिमाग नहीं बदल रहा।
  • एक जमाना था जब मैं इस जिम्‍मेवारी को संभाला, उस वक्‍त 14 हजार करोड़ रुपया गन्‍ना किसानों का बकाया था। न चीनी मिलों को किसानों की चिंता था, न राज्‍य सरकारों को।
  • गन्‍ना किसानों को हमेशा ताकत मिले, ऐसी कोई योजना नहीं थी।
  • हमने कोशिश की कि गन्‍ना किसानों को उनके भुगतान के पैसे समय से मिले।
  • अब कोई 700-800 करोड़ रुपया किसानों के भुगतान के लिए बाकी है। मैं राज्‍य सरकारों से आगाह करता हूं और चीनी मिलों को चेतावनी देता हूं कि इतने साल आपने जो किसानों के साथ किया, वह अब नहीं करने दिया जाएगा।
  • 2022 तक हम गांव- गरीब किसान के लिए उन नीतियों को आगे बढ़ाना चाहते हैं ताकि हमारे किसान की आय दोगुना हो जाए। हमने यह संकल्‍प लिया है।
  • हमने पहला काम धरती मां की चिंता करने का उठाया है। हमारी जमीन बर्बाद हो चुकी है। वैज्ञानिक तरीके से जमीन का रखरखाव जरूरी है।
  • अगर किसानों को पानी मिल जाए तो वह मिट्टी में से सोना पैदा कर सकता है।
  • हम इस बारिश में जितना पानी बचा सकते हैं, बचाएं। खेत का पानी… खेत में रहे, गांव का पानी…गांव में रहे।
  • पहली बार देश में किसानों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लेकर आए है।


इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि ‘सरकार बने दो साल पूरे हो चुके हैं। हमारे दो वर्षों के कार्यकाल में देश की जनता अच्‍छे से जानती हैं कि हम जनता के प्रति अपनी जवाबदेही को समझते हैं। आज दो साल पूरे होने के बाद पीएम सरकार के कामकाज का लेखा-जोखा आपको देने आए हैं। इससे पहले जो भी सरकार रहीं, वह जनता को कामकाज का लेखा-जोखा देने में कतराती रही हैं। पीएम ने भारत का मस्‍तक सारी दुनिया में ऊंचा करने में सफलता हासिल की है।’

उन्‍होंने आगे कहा, ‘आज सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्‍यवस्‍था भारत की है। भारत में न तो जन संसाधन और न ही प्राकृतिक संसाधनों की कमी है। कांग्रेस सिमटती जा रही है… मैदानी क्षेत्रों से साफ हो चुकी है… अब पहाड़ी क्षेत्रों से उसका सफाया होना बाकी है। जनता हमारी मालिक है… जनता ही हमारे लिए सर्वोच्‍च है।’ गृह मंत्री ने आगे कहा, ‘हम गन्‍ना किसानों का बकाया नहीं रहने देंगे। यूपी में कानून-व्‍यवस्‍था के हालात बदतर हो चुके हैं।’

उल्‍लेखनीय है कि मोदी सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्‍य में देशभर में 26 मई से 15 जून तक कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। ये कार्यक्रम देशभर के 198 शहरों में आयोजित किए जाएंगे। इसे लेकर 33 टीमें बनाई गईं हैं। इन टीमों में केंद्रीय मंत्री, राज्य मंत्री समेत प्रदेश के नेता भी शामिल हैं। इस दौरान सरकार पूरे देश में अपने काम का बखान करेगी। इसी क्रम में पीएम मोदी ने इस जश्न की शुरुआत उत्तर प्रदेश की सहारनपुर रैली से की है। इस राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। पीएमं का इस प्रदेश की तरफ पूरा फोकस है।

Social Share

Suggestions

  • In fond of Modi Ji planning and vision…
    By: Bharat
    Read More...
  • Youth is facing lot of complex issues and…
    By: Sunil Jogdeo
    Read More...
  • Sir, please improve government education facilities, roads and…
    By: Neha Jain
    Read More...
  • Team

    Rohit Gangwal
    Sunil Jogdeo
    Christopher Dsouza
    Ganesan Subramanian
    Duranta Singha
    Atul Patel

    Tab One

  • Tibet Experience Indepth Trip
    PM Narendra Modi Announces 2 Lakh To The…

    Read More..

  • Tibet Experience Indepth Trip
    Vice Presidential Poll: PM Modi to Address MP’s…

    Read More..

  • Tibet Experience Indepth Trip
    PM unveils plaque for Foundation Stone of Delhi-Meerut…

    Read More..