पीएम मोदी दो दिनों के लिए ईरान दौरे पर हैं जिसके चलते ही वो रविवार शाम तेहरान पहुंचे। पीएम मोदी तेहरान पहुंचने के बाद सीधे भाई गंगा सिंह सभा गुरुद्वारे पहुंचकर ग्रंथसाहिब के सामने मत्था टेका।
इस बात की जानकारी पीएमओ ने ट्वीट करके दी,पीएम मोदी ने ने यहां कि प्रार्थना सभा में भी भाग लिया और इसके बाद कहा कि हम भारतीयों में विशेषता है कि हम सभी के साथ घुल-मिल जाते हैं, हमारी नई पीढ़ी को गुरूओं के त्याग और बलिदान के बारे में पता होना चाहिए। आपको बता दें कि इस गुरुद्वारा की स्थापना 1941 में भाई गंगा सिंह सभा तेहरान द्वारा किया गया था।
आज पीएम मोदी ईरानी नेता अयातुल्ला सैयद अली हुसेनी खामेनी और राष्ट्रपति हसन रूहानी के साथ बातचीत करेंगे और इसके साथ ही आज ईरान के चाबहार बंदरगाह को विकसित करने के लिए भारत, ईरान और अफगानिस्तान के बीच त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर होगा।



